Breaking News

विधायक ने शुरू कराया 18 करोड़ की लागत से मुख्य मार्ग का डामरीकरण

  • मुख्यमंत्री द्वारा जल्द होगा बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण : वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

नेहरू नगर चौक से दुर्ग शहर क्षेत्र के हृदय स्थल से होते हुए मिनीमाता चौक तक जाने वाले मुख्य मार्ग का उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य 64 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इस कार्य के अंतर्गत 18 करोड़ की लागत से डिवाइडर के दोनों ओर 9 मीटर चौड़ी सड़क का डामरीकरण कार्य का आज वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने शुभारंभ कराया। इस मौके पर भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर उपस्थित थे।

वोरा ने कहा कि मार्ग चौड़ीकरण कार्य में अब तेजी आई है। बरसात के पूर्व डामरीकरण और प्रकाश व्यवस्था जैसे कार्यों को पूरा करना आवश्यक है। ताकि, आम जनता को होने वाली परेशानी दूर हो सके। शहर में मार्ग चौड़ीकरण के साथ ही ऑडिटोरियम निर्माण, उद्योग भवन, ट्रांजिट हॉस्टल, कामकाजी महिला छात्रावास, प्रयास हॉस्टल, ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट, सरस्वती नगर में प्रधानमंत्री आवास, पोटिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसे करोड़ों रु के विकास कार्य चल रहे हैं। इसमें से अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों इन कार्यों का लोकार्पण अतिशीघ्र कराने समय लिया जाएगा।

कामकाजी महिला छात्रावास व ट्रांजिट हॉस्टल का किया निरीक्षण


विधायक वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने जल परिसर स्थित 3 करोड़ से बने कामकाजी महिला छात्रावास व 10 करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए ट्रांजिट हॉस्टल और प्रयास छात्रावास के कार्यों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। वोरा ने कहा कि शहरी क्षेत्र में बाहर से आने वाले सरकारी कर्मचारियों से लेकर कामकाजी महिलाओं और पढ़ने वाले बच्चों को सर्वसुविधायुक्त वातावरण में आवास व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए शासन का प्रयास सराहनीय है। सरकारी अधिकारियों के निवास के लिए ट्रांजिट हॉस्टल में जहां 54 सुविधाजनक वन बीएचके फ्लैट बनाए गए हैं, वहीं 100 बिस्तरों व 48 कमरों की क्षमता वाले कामकाजी महिला छात्रवास में वार्डन रूम, बैडमिंटन कोर्ट, उद्यान, सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा पूर्ण कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया जाएगा। इस दौरान निगम के कार्यपालन अभियंता मोहन पुरी गोस्वामी, जितेंद्र समैया, एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, सुमित वोरा उपस्थित थे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!