
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
रूस के हमले के बाद लोग जमीन के नीचे बनाए गए शेल्टर होम में छिप गए हैं। यूक्रेन का प्रशासन अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन को बंकर की तरह इस्तेमाल करने की तैयारी में जुट गया है। लोगों को इन्हीं बंकरनुमा स्थानों में रहने कहा जा रहा है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन के विभिन्न शहरों पर गोलाबारी कर रही है।

राजधानी में भीषण बम विस्फोट की आवाजें’
यूक्रेन के विदेश मंत्री दमयत्रो कुलेबा ने कहा कि यह युद्ध की कार्रवाई है। यूक्रेन अपनी खुद रक्षा करेगा और हम जीतेंगे। दुनिया पुतिन को रोके और दुनिया उन्हें रोक सकती है। यह समय कार्रवाई करने का है। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा है कि रूस ने आक्रमण शुरू कर दिया है और हमारे शहरों को हथियारों से निशाना बना रहा है। पूरे यूक्रेन में सैन्य ठिकानों के आसपास मिसाईलों की बारिश हो रही है। रूसी सेना दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा और मरउपोल पहुंच गई है। उसने अपने दूतावास के लोगों को यूक्रेन से निकाल लिया है।

आज सुबह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर रूस की सेना ने यूक्रेन पर चौतरफा हमला शुरू किया। रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव में मिसाइलें बरसा रही है। समुद्र में खड़े जंगी जहाज भी यूक्रेन के इलाकों में आग बरसा रहे हैं। पुतिन ने ऐलान किया है कि वह यूक्रेन को हथियार विहीन करके छोड़ेंगे। उन्होंने नाटो देशों को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने रोकने की कोशिश की तो इतिहास में सबसे भीषण परिणाम भुगतने होंगे।
यूक्रेन पर पूर्ण कब्जा नहीं चाहते हैं: पुतिन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात कर रहे हैं। उधर, संयुक्त राष्ट्र की आपात बैठक जारी है। बड़ी संख्या में रूसी सैनिकों के यू्क्रेन के इलाके में घुसने की खबरें आ रही हैं। पुतिन ने कहा है कि वह यूक्रेन पर पूर्ण कब्जा नहीं चाहते हैं, उन्हें बस उनकी शर्ते माननी होंगी। रूस ने कहा है कि यू्क्रेन क्रीमिया को मान्यता दे और नाटो से दूरी बना ले। यही नहीं नाटो के हथियारों को भी यूक्रेन से हटाया जाए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal