
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग/ कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश और निगमायुक्त हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में निगम की अतिक्रमण टीम ने आज फिर मार्केट एरिया सहित अन्य स्थानों पर बनी दुकानों के बाहर रखे सामान को हटाने की कार्रवाई की। सामान को दुकान के बाहर रखकर कारोबार करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई कि दोबारा दुकान के बाहर सामान रखा तो जुर्माना वसूल किया जाएगा। सामान भी जब्त कर लिया जाएगा।
गुरुवार को निगंम की टीम ने न्यू बस स्टैण्ड एरिया, पचरी पारा होते हुए स्टेशन रोड से अतिक्रमण हटवाया। लगभग 90 दुकानदारों का सामान हटाने की कार्रवाई की गई। सुबह 11 बजे नगर निगम के अधिकारियों को देखते ही दुकानदारों ने सामान समेटना शुरू कर दिया। कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण प्रभारी दुर्गेश गुप्ता, उड़नदस्ता प्रभारी शिव शर्मा, बाजार प्रभारी थान सिंह यादव, भुवन साहू, शशिकांत यादव के अलावा टीम के मेंबर मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal