द सीजी न्यूज डॉट कॉम
कांग्रेस के डिजिटल मेंबरशिप अभियान को लेकर हुई बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों पर पार्टी संगठन ने कड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में कांकेर और बेमेतरा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष को हटा दिया गया है। दोनों जिलों की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। इसके अलावा 41 अन्य पदाधिकारियों को नोटिस भेजकर 5 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।

आपको बता दें कि डिजिटल मेंबरशिप अभियान को लेकर हुई बैठक में कई पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव चंदन यादव, युवा कांग्रेस प्रभारी अमरजीत चावला ने नाराजगी जताई थी। अब इस मामले में प्रदेश कांग्रेस संगठन ने कड़ा रुख अख्त्यिार कर लिया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal