Breaking News

जिले में 18 धन्वंतरी मेडिकल स्टोर से बिकी 1 करोड़ की दवाईयां

  • निम्न दर पर उच्च गुणवत्ता युक्त दवाइयां आम जनता के हित में  – कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / जिले में धन्वंतरी योजना के अंतर्गत 18 मेडिकल सेंटर चल रहे हैं। प्रत्येक मेडिकल स्टोर में जिले के निवासियों को 50 से 60 प्रतिशत तक की छूट पर जेनेरिक और ब्रांडेड दवाईयां दी जा रही है। वर्तमान में जिले के 55 हजार 222 हितग्राहियों ने लगभग 1 करोड़ की दवाईयां जिले में संचालित धनवंतरी मेडिकल स्टोर से ली हैं। यही दवाइयां सामान्य मेडिकल स्टोर से लेने पर 40 से 60 प्रतिशत तक ज्यादा पैसा देना पड़ता। धन्वंतरी मेडिकल स्टोर के दुर्ग और भिलाई नगर निगम की दुकानों के साथ-साथ अन्य धन्वंतरी की दुकानों को भी बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।


मेडिकल स्टोर में आए रवि कुमार ने बताया कि पहले दवा का पत्ता हाथ में आने पर हमेशा मन में शंका होती थी कि कितने पैसे खर्च करने पर दवाई मिलेगी। धन्वंतरी मेडिकल स्टोर ने यह चिंता कम कर दी है। उनके घर में उनके माता-पिता ब्लड प्रेशर और शुगर के पेशेंट हैं, जिनके लिए प्रतिमाह लगभग 3 हजार रुपए खर्च करना पड़ता था। शासन द्वारा संचालित धनवंतरी योजना से उनके परिवार को बहुत ज्यादा लाभ मिल रहा है। आज यही दवाईयां उन्हें 14 सौ से 18 सौ रुपए में मिल रही है।
दुर्ग के नलघर के पास स्थित धन्वंतरी मेडिकल स्टोर के संचालक मनीष खत्री ने बताया कि मेडिकल स्टोर में 251 प्रकार की जेनेरिक दवाईयां और 27 प्रकार के सर्जिकल उत्पाद नियमित रूप से उपलब्ध रहते हैं। मेडिकल स्टोर से उच्च रक्त चाप, मधुमेह, अस्थमा और मौसमी बीमारियों के दवाइयों की मांग में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने बताया कि इनमें रक्तचाप और मधुमेह की दवाइयां सबसे ज्यादा बिंकती है। स्टोर में विभाग के संजीवनी उत्पाद भी उपलब्ध है।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आम जनता से अपील की है कि स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखकर आम जनता के हित में धनवंतरी मेडिकल स्टोर खोले गए हैं। जिसमें किफायती दरों पर गुणवत्ता वाली दवाइयां उपलब्ध कराना शासन का मुख्य उद्देश्य है। जिले के नागरिक  धन्वंतरी मेडिकल स्टोर से दवाईयां खरीद रहे हैं और अपनी जागरूकता का परिचय दे रहे हैं।

Check Also

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला – धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा की  THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!