Breaking News

वोरा की पहल पर शहरवासियों को एक और बड़ी सौगात : शिवनाथ तट पर 30 करोड़ से बनेगा लक्ष्मण झूला

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे के प्रति जताया आभार 
  • शहर में जारी है 14 करोड़ के ठगड़ा बांध का सौंदर्यीकरण : 64 करोड़ से हो रहा है जीई रोड का उन्नयन और चौड़ीकरण

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा की पहल पर दुर्ग शहर को एक और बड़ी सौगात मिली है। शिवनाथ नदी के महमरा तट पर 30 करोड़ की लागत से लक्ष्मण झूला बनाने राज्य शासन ने मंजूरी दे दी है। लक्ष्मण झूला की योजना को मंजूरी मिलने से शिवनाथ नदी का तट रमणीय पिकनिक स्थल बन जाएगा। वोरा का कहना है कि पुराने शिवनाथ पुल से महमरा तट तक पूरा इलाका पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर विकसित करने की प्लानिंग की जा रही है।

 

फाइल फोटो – कुछ इसी तर्ज पर बनेगा लक्ष्मण झूला

वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बड़े पैमाने पर विकास कार्य शुरू हुए हैं। दुर्ग शहर में 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन और चौड़ीकरण कार्य के साथ ही 14 करोड़ की लागत से ठगड़ा बांध पिकनिक स्पाट का निर्माण कार्य जारी है। शहर में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

वोरा ने कहा कि जितने कार्य भूपेश सरकार ने पिछले 3 साल में कराए हैं, उतने कार्य 15 साल के भाजपा शासन काल में नहीं हो पाए। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने विकास का नया आयाम गढ़ा है। स्मार्ट सिटी की तर्ज पर शहर के विकास का ढांचा गढ़ने का काम किया जा रहा है। अब दुर्ग शहर विकास की रौशनी से जगमग होगा।

वोरा ने कहा कि बिजली, पानी, सड़क नाली, हाई मास्ट लाइट, सोलर हाई मास्ट जैसी मूलभूत विकास सुविधाओं के साथ ही कई बड़े कार्य किये जा रहे हैं। पिछली भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की है। लक्ष्मण झूला बनाने की योजना का जि्क्र करते हुए वोरा ने बताया कि जल संसाधन विभाग द्वारा सस्पेंशन ब्रिज के साथ ही नदी के दोनों ओर उद्यान का विकास भी किया जाएगा। वोरा ने कहा कि 15 वर्षों से उपेक्षित दुर्ग जिला अब विकास के नए आयाम गढ़ने की ओर है

जल संसाधन विभाग के ईई सुरेश पांडेय ने बताया कि विधायक वोरा के आग्रह पर मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विभागीय बजट 22-23 में शहर के लिए यह योजना शामिल की गई है। जल्द ही प्रस्ताव बना कर शासन को प्राक्कलन प्रेषित कर दिया जाएगा।

Check Also

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला – धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा की  THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!