द सीजी न्यूज डॉट कॉम
आज जिला अधिवक्ता संघ, दुर्ग के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। जिला अधिवक्ता संघ की अध्यक्ष नीता जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी, सचिव रविशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल, अधिवक्ता आशीष तिवारी और रियाज़ कुरैशी ने मुख्यमंत्री से अधिवक्ताओं के हित में अपनी मांगों को लेकर चर्चा की।

प्रमुख रूप से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, अधिवक्ताओं के मेडिक्लेम, अधिवक्ता मृत्यु दावा राशि 5 लाख रुपए करने की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने विचार-विमर्श कर तीनों मांगो पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। आज प्रदेश भर के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal