
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
चीन में कोरोना महामारी ने फिर तबाही मचाना शुरू कर दिया है। कई शहरों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगने लगी है। पहले चीन के जिलीन में लॉकडाउन लगाकर 90 लाख लोगों को घरों पर रहने के आदेश दिए गए। शांडोंग के युचेंग में भी लॉकडाउन का आदेश दिया गया है। शेन्जेन शहर में लॉकडाउन लग गया है। इस शहर के पौने दो करोड़ लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। शंघाई में स्कूल-पार्क बंद कर दिए हैं। बीजिंग में आवासीय इलाकों में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने कोरोना रैपिड टेस्ट शुरू कर दिया हैं। लोगों से अपने घरों से बाहर न निकलने कहा गया है।
एहतियात के बावजूद कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। चीन में शनिवार को दो साल में कोरोना के सबसे ज्यादा केस दर्ज किए गए। रविवार को करीब दो हजार नए मामले आए हैं। शनिवार को 1,807 नए मामले आए। मंत्रालय के मुताबिक चीन में करीब 2 साल में पहली बार एक दिन में 2000 से ज्यादा कोरोना के केस दर्ज हुए हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal