- अगले माह नवरात्र पर्व और रमजान का पवित्र महीना शुरू होगा : पेयजल, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त रखें निगम अफसर – वोरा
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा अब दुर्ग नगर निगम के कामकाज की ग्राउंड लेवल पर मॉनिटरिंग करेंगे। वोरा ने आज निगम कमिश्नर से कहा है कि जमीनी स्तर पर वार्डों में काम दिखना चाहिए। विकास कार्यों के टेंडर होने के बाद अगर काम शुरू नहीं हुए हैं, तो इसके लिए जिम्मेदारी सुनिश्चित होना चाहिए। शहर में मूलभूत विकास कार्यों को किसी भी हालत में रोका जाना ठीक है। अब वे वार्डों में जाकर शहर के नागरिकों से मिलेंगे और सभी वार्डों में विकास कार्यों की रिपोर्ट लेंगे।

इसी तरह गर्मी में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कार्य किये जाएं। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखना जरूरी है। अगले माह से नवरात्र पर्व मनाया जाएगा और रमजान का पवित्र महीना भी शुरू होगा। निगम अफसर शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के साथ ही स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी चाक चौबंद रखें।
वोरा ने कहा कि पिछले तीन साल में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। भूमिपूजन के बाद काम शुरू हुए हैं या नहीं? इसकी जानकारी ली जाएगी। नागरिकों से चर्चा कर यह पता किया जाएगा कि निराश्रित पेंशन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है या नहीं? वोरा ने कहा कि धरातल में विकास कार्य दिखना चाहिए। वार्ड स्तर पर दौरा शुरू होने से पहले निगम कमिश्रनर खुद इसकी मॉनिटरिंग कर लें और सभी जानकारियां जुटा लें।
वोरा ने कहा कि निगम प्रशासन गर्मी के दौरान पानी सप्लाई की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। शहर में पानी सप्लाई को लेकर शिकायत नहीं आनी चाहिए। रूटीन मेंटेनेंस के कार्य समय रहते कर लिये जाएं और विभागीय तैयारियां इस माह के अंत तक पूरी कर लें। गर्मी के मौसम में पानी सप्लाई की व्यवस्था पर असर न पड़े, इसके लिए आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाओं को दुुरस्त करने का काम सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा किया जाना चाहिए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal