Breaking News

114 साल पुराने जेआरडी स्कूल को अपग्रेड करने खर्च होंगे डेढ़ करोड़ : विधायक, महापौर ने किया भूमिपूजन

  • डेढ़ करोड़ खर्च कर किये जाएंगे निर्माण कार्य : 1350 बच्चों को मिलेगा शिक्षा का बेहतर वातावरण : वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

शहर के सबसे बड़े, 114 साल पुराने झाड़ू राम देवांगन बहुद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल के रूप में किया जाएगा। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से स्कूल को अपग्रेड किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने गत दिवस उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया। यह कार्य होने पर स्कूल के 1350 विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण में शिक्षा मिल सकेगी।

स्कूल भवन के जीर्णोद्धार कार्य से यहां कार्यरत 60 सदस्यीय स्टाफ, शिक्षक-शिक्षिकाओं को बड़ी राहत मिलेगी। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के लगातार प्रयासों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जेआरडी स्कूल के उन्नयन की घोषणा की गई थी, जिसके बाद डीएमएफ की राशि से 1.5 करोड़ रुपए के उन्नयन कार्य के लिए टेंडर किया गया। भूमिपूजन के अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा भी मौजूद थे।

इस अवसर पर वोरा ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहने तक दुर्ग जिला और जिला मुख्यालय की उपेक्षा होती रही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनते ही शहर में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देेन के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की संकल्पना को साकार किया गया। हिंदी माध्यम के बच्चों के लिए भी स्वामी आत्मानंद स्कूल की घोषणा की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा और ज्ञान अर्जन के लिए सुरक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर भी आवश्यक है। दशकों से जर्जर हो रहे भवन में मिडिल व हायर सेकेंडरी क्लास के बच्चे जान जोखिम में डाल कर पढ़ रहे थे, अब स्कूल भवन को नया कलेवर दिया जाएगा।

इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ ब्लाक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, दीपक साहू, हमीद खोखर, जयश्री जोशी, एल्डरमैन राजेश शर्मा, रत्ना नारमदेव, प्रकाश गीते, राजकुमार वर्मा, गुलाब वर्मा, कन्या ढीमर, शकुन ढीमर, सहित अन्य पदाधिकारीगण व नगर निगम के अधिकारी जितेंद्र समैया मौजूद थे।

Check Also

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई मौतों पर सीएम साय ने व्यक्त किया गहरा शोक

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!