द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग शहर जनता कांग्रेस के अध्यक्ष व पार्षद प्रकाश जोशी ने आज वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के समक्ष कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर लिया। जोशी के साथ शहर जनता कांग्रेस उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव सहित दर्जनों जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस प्रवेश किया है। कांग्रेस प्रवेश के बाद पार्षद प्रकाश जोशी समेत अन्य कार्यकर्ता वोरा के साथ राजधानी गए, जहां वोरा के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल ने कांग्रेस प्रवेश करने वाले पार्षद प्रकाश जोशी सहित अन्य लोगों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी में प्रवेश करने वाले पार्षद प्रकाश जोशी समेत अन्य पदाधिकारियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस को और मजबूत बनाने के लिए आम जनता के हित में काम करें। कांग्रेस के कार्यकर्ता होने के नाते वार्ड में जनता की सेवा करें। इस मौके पर विधायक कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी मेंबर भोला महोबिया, राजकुमार नारायणी, युवा प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संदीप वोरा, सुमीत वोरा मौजूद थे।
बता दें कि प्रकाश जोशी दूसरी बार पार्षद चुने गए हैं। पहली बार निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद उन्होंने जनता कांग्रेस में प्रवेश किया। पिछले चुनाव में जनता कांग्रेस पार्टी से दूसरी बार चुनाव जीते। उनके साथ कांग्रेस प्रवेश करने वालों में दुर्ग शहर जनता कांग्रेस के उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, सुजीत चंदेल, दीपक देशलहरे, लुकेश्वर सोनी, स्वप्निल जैन, बालकिशन साहू, सिद्धू वर्मा, सूरज श्रीवास्तव, राकेश वर्मा, सुनील बंजारे, मनीष साकरे, राकेश सिन्हा,जफर खान, उमाशंकर जांगड़े, प्रेमसागर बघेल, दीपक खुटेल, निर्धन जोशी, दीपक देशलहरे, सुनील चंदेल, गणेश मांडले, अर्चना जोशी, सुषमा श्रीवास्तव, किरण वर्मा, पुष्पा चंदेल, प्रवीण कुमार, राखी टंडन, रोहन नायक, पीटर, भीम देशलहरे, चंचल किन्नर सहित अन्य जनता कांग्रेसी शामिल हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
