Breaking News

शिवनाथ तट पर लक्ष्मण झूला की स्वीकृति देने वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे के प्रति आभार जताया : नगर निगम को 12 करोड़ देने पर डॉ डहरिया को दिया धन्यवाद

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया से मुलाकात की और दुर्ग शहर में विकास योजनाओं की स्वीकृति देने के लिए धन्यवाद दिया। वोरा ने दुर्ग में शिवनाथ नदी पर लक्ष्मण झूला बनाने 30 करोड़ की मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे के प्रति आभार जताया। चौबे ने आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में अन्य योजनाओं के लिए भी राशि स्वीकृत की जाएगी। वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। भविष्य में भी दुर्ग में मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में विकास के नए आयाम गढ़े जाएंगे।

वोरा ने नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया से मुलाकात कर विकास कार्यों के लिए 12 करोड़ रुपए मंजूर करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। वोरा ने कहा कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार कराए जाने हैं। सड़क, नाली, पेयजल, गार्डन, स्ट्रीटलाइट, तालाबों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्य कराना आवश्यक है। डॉ डहरिया ने आश्वस्त करते हुए कहा कि विभिन्न विकास योजनाओं के लिए राशि स्वीकृत की जाएगी। विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी।

Check Also

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश : ऑनलाइन आवेदन शुरू

अभ्यर्थी 2 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन THE CG NEWS दुर्ग / शैक्षणिक सत्र 2027-28 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!