Breaking News

पट्टे के लिए परेशान 195 परिवारों ने विधायक से लगाई गुहार : वोरा ने कहा – सभी को मिलेगा मोर जमीन, मोर मकान योजना का लाभ

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग नगर निगम के वार्ड क्रमांक 55 पुलगांव में निवास करने वाले 195 परिवार नवीन पट्टा वितरण और पट्टा नवीनीकरण की प्रक्रिया में उलझ कर शासन की मोर जमीन मोर मकान योजना का लाभ लेने से वंचित हैं। लगातार भटकाव की स्थिति से निजात दिलाने सभी परिवारों ने पार्षद हेमेश्वरी निषाद के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा से हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। वोरा ने आश्वस्त करते हुए कहा है कि सभी को मोर जमीन मोर मकान योजना का लाभ दिलाया जाएगा। सभी को पट्‌टा दिया जाएगा।

वार्डवासियों ने बताया कि 40-45 वर्षों से 125 परिवार निवास कर रहे हैं। इन परिवारों को अभी तक पट्टा नहीं मिला है। करीब 70 परिवारों के पट्टे का नवीनीकरण नहीं किया गया है। इस कारण वे अपने परिवार सहित कच्चे जर्जर मकानों में रहने विवश हैं। शासन द्वारा सभी को पक्के मकान बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मदद की जा रही है।

वोरा ने वार्डवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार उजाड़ने में नहीं बसाने में विश्वास करती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा स्पष्ट है। उनके निर्देश पर सभी को अपने निवास स्थान पर ही मकान बनाने हेतु मोर मकान मोर चिन्हारी योजना लाई गई है। कोई भी परिवार शासन की योजना से वंचित नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री आवास, मोर जमीन मोर मकान, मोर मकान मोर चिन्हारी तीनों योजनाओं में सभी पात्र परिवारों को लाभ दिलाया जाएगा। उन्होने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि कैम्प लगाकर स्लम वार्डों में पट्टा की समस्या का त्वरित निराकरण करें।

Check Also

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!