Breaking News

15 साल तक कुंभकर्णी नींद में सोते रहे भाजपा नेता : कांग्रेस शासनकाल में विकास की सौगातें मिलने पर करने लगे विरोध की राजनीति : वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने भाजपा नेताओं पर प्रहार करते हुए सवाल किया है कि आखिर वे विकास कार्यों का विरोध क्यों कर रहे हैं। भाजपा शासनकाल के दौरान दुर्ग में विकास कार्य पूरी तरह ठप रहा। आज जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में दुर्ग में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं, तो भाजपा नेता बौखलाहट में विरोध की राजनीति कर रहे हैं। जीई रोड निर्माण को लेकर विरोध में भाजपा के धरने पर  तंज कसते हुए वोरा ने कहा कि 15 साल तक भाजपा नेता कुंभकर्णी नींद में क्यों सोए रहे ? उस दौर में विकास कार्य क्यों नहीं कराए गए ?

वोरा ने कहा कि भाजपा शासनकाल में डेढ़ दशक तक दुर्ग शहर की दुर्दशा होती रही। भाजपा नेता जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य की स्वीकृति नहीं दिला पाए। कोई और बड़े विकास कार्य भी नहीं करा पाए। आज कांग्रेस शासन में 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण का कार्य आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है तो भाजपा नेता कुंभकर्णी नींद से जागकर विकास कार्यों का विरोध करने लगे हैं।

वोरा ने कहा कि 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण के साथ ही दुर्ग शहर में 12 करोड़ की लागत से स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट लगाने के कार्य हो रहे हैं। 14 करोड़ की लागत से ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का कार्य अंतिम चरण में है। 30 करोड़ की लागत से शिवनाथ तट पर लक्ष्मण झूला की मंजूरी भी मिल चुकी है। वार्डों में मूलभूत विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इतने विकास कार्यों की सौगात मिलने से भाजपा नेता बौखला गए हैं। इसी बौखलाहट के कारण भाजपा नेता जीई रोड में विकास कार्य का विरोध कर रहे हैं। शहर के हित में यही बेहतर होगा कि भाजपा नेता कुंभकर्णी नींद में ही सोते रहें।

Check Also

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!