द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत कराए गए कार्यों में सामग्री मद के भुगतान और प्रशासकीय व्यय के लिए भारत सरकार द्वारा 405 करोड़ 10 लाख 89 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान मनरेगा कार्यों में सामग्री मद के भुगतान के लिए 290 करोड़ 65 लाख 37 हजार रुपए और वेतन-भत्तों व प्रशासकीय खर्चों की पूर्ति के लिए 114 करोड़ 45 लाख 52 हजार रुपए की राशि जारी करने की स्वीकृति दी है।