Breaking News

तोड़फोड़ अभियान से प्रभावित लोगों को तत्काल व्यवस्थापित करे प्रशासन : गरीबों की रोजी रोटी के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : वोरा

  • शांतिनगर में तोड़फोड़ अभियान के तहत 17 लोगों की दुकान, मकान तोड़ने पर वोरा ने जताई सख्त नाराजगी 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

शांति नगर वार्ड 18 में गुरुवार को नगर निगम के तोड़फोड़ अभियान पर विधायक अरुण वोरा ने कड़ी नाराजगी जताई है। वोरा ने आज वार्ड में जाकर प्रभावित लोगों से मुलाकात की। स्थानीय नागरिकों की शिकायत सुनने के बाद वोरा ने कहा कि पिछले 40 साल से यहां व्यवसाय करने वाले लोगों की दुकानों, मकानों को तोड़ दिया गया। निगम प्रशासन को अगर कब्जे हटाना है, तो पहले गरीब व्यवसाइयों को व्यवस्थापित करने की व्यवस्था करें। गरीबों की रोजी-रोटी उजाड़ने की कार्रवाई किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वोरा ने बताया कि वार्ड 18 में दुर्ग इंडस्ट्रियल एरिया की भूमि पर पिछले कई साल से डेढ़ दर्जन लोग यहां छोटी दुकानें लगाकर व्यवसाय कर रहे थे, जिन्हें हटा दिया गया। निगम प्रशासन ने बिना व्यवस्थापन किये तोड़फोड़ की कार्रवाई कर दी।  वोरा ने सख्त लहजे में कहा है कि शहर में गरीबों के व्यवसाय उजाड़ने की कार्रवाई बंद करें। विधायक को जानकारी दिये बिना किसी भी जगह पर तोड़फोड़ की कार्रवाई न करें। तोड़फोड़ अभियान की चपेट में आए गरीब परिवारों के सामने रोजी-रोटी चलाने का संकट है। निगम प्रशासन इन गरीबों को तत्काल व्यवस्थापित करे।

 पट्‌टा नवीनीकरण और नए पट्‌टे देने वार्डों में लगाएं शिविर   

शहर के कई वार्डों में बड़ी संख्या में लोग निवासरत जमीन का पट्‌टा देने की मांग कर रहे हैं। वोरा ने इस संबंध में राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल से भी चर्चा की है। वोरा ने जिला प्रशासन और निगम प्रशासन के अफसरों से कहा है कि नागरिक भटक रहे हैं। वार्ड स्तर पर शिविर लगाकर नए पट्‌टे बनाने व पट्‌टा नवीनीकरण का कार्य किया जाना चाहिए। यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा किया जाए, ताकि लोगों के सामने भटकाव की स्थिति न होने पाए।

रामनगर वार्ड 14 के नागरिकों के बीच विधायक अरुण वोरा 

भूमिपूजन के बाद तत्काल शुरू करें विकास कार्य 

वोरा ने आदित्य नगर, सिंधिया नगर, रामनगर सहित कई वार्डों का दौरा करते हुए निगम अफसरों से कहा है कि जिन कार्यों का भूमिपूजन हो चुका है, उन सभी विकास कार्यों को तत्काल पूरा किया जाए। वोरा ने कहा कि कई वार्डों में अभी तक विकास कार्य शुरू नहीं हुए हैं। अगर काम शुरू किया गया है तो महीनों बाद भी पूरा नहीं किया गया है। निगम कमिश्नर ऐसे सभी कार्यों की मॉनिटरिंग करें और शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने प्रभावी कदम उठाएं।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!