Breaking News

श्रीकृष्ण का गीता उपदेश सभी वेद-पुराण व ग्रंथों का सार : वोरा

  • यादव समाज पंचायत व गीता पूजन में शामिल हुए विधायक अरुण वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने आज चंदखुरी ग्राम में यादव समाज द्वारा आयोजित वार्षिक पंचायत एवं गीता पूजन कार्यक्रम में शिरकत की। समाज के सभी पदाधिकारियों और आगंतुकों को होली की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता जीवन जीने का एक सशक्त मार्ग है। भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के कुरुक्षेत्र में अर्जुन को जो शिक्षा दी थी, उसे ही गीता के रूप में पिरोया गया है, जो श्री वचन के रूप में सभी वेद पुराण और ग्रंथों का सार है।

वोरा ने कहा कि मानव जीवन के हर सवाल का जवाब गीता में दिया गया है, जिसे आत्मसात कर चलने से जीवन सहज और सरल हो जाता है। इस दौरान शहर अध्यक्ष गया पटेल, सीजू एंथोनी, समाज के रामेश्वर रावत, दशरथ रावत, संतोष यादव, अमर सिंह यादव, सुरेश राउत सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

Check Also

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!