Breaking News

सिंधिया नगर में वोरा ने ट्यूबलर पोल और हाई मास्ट लगाने 15 लाख स्वीकृत किये

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने सिंधिया नगर मुख्य मार्ग के डिवाइडर में 13 नग ट्यूबलर पोल और एक हाई मास्ट लगाने विधायक निधि से राशि की स्वीकृति दी है। वार्ड पार्षद अरुण सिंह ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने विधायक अरुण वोरा से निवेदन किया था, जिसे विधायक वोरा ने स्वीकार करते हुए 15 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। राशि स्वीकृत करने पर पार्षद अरुण सिंह ने विधायक अरुण वोरा को धन्यवाद दिया है।

ट्यूबलर पोल और हाईमास्ट के लिए 15 लाख रुपए स्वीकृत करने पर वार्ड पार्षद अरुण सिंह ने विधायक अरुण वोरा को दिया धन्यवाद

इससे पहले विधायक अरुण वोरा ने शहर के विभिन्न स्थानों पर 24 नग हाई मास्ट लाइट लगाने के लिए राशि मंजूर की है। इसके अलावा क्रेडा से 12 हाई मास्ट लाइट लगाने के लिए भी स्वीकृति दिलाई है। संबंधित वार्डों के पार्षदों ने विधायक अरुण वोरा को जनहित के प्रति सक्रिय रहकर विकास कार्य कराने पर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Check Also

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!