Breaking News

भूपेश सरकार के विकास मॉडल ने पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया : ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस से जोड़ें : वोरा

  • मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दुर्ग की बैठक में डिजिटल सदस्यता और आफलाइन सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। राजीव भवन में हुई समीक्षा बैठक में दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा, पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल, डिजिटल सदस्यता अभियान के दुर्ग जिला प्रभारी सीजू एन्थोनी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू उपस्थित थे।

दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा ने कहा कि भूपेश सरकार के विकास मॉडल ने आज पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है। उनकी योजनाओं की जानकारी हमें घर-घर पहुंचाने की जरूरत है। कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों से लोग डिजिटल सदस्यता अभियान में जुड़ने के लिए काफी उत्साहित हैं। लोगों को प्राथमिकता के साथ कांग्रेस से जोड़कर कांग्रेस को मजबूत बनाना है।

समीक्षा बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों को मध्‍य ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद ने बताया कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा डिजिटल और ऑफलाइन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी व कायर्कर्ता अपने स्तर पर निष्ठा्पूर्वक व ईमानदारी से अभियान को अंजाम दे रहे हैं।

कांग्रेसजनों को छ. ग. राज्य पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यंक्ष आर.एन.वर्मा, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, प्रभारी सीजू एन्थोनी ने भी संबोधित किया। समीक्षा बैठक में कमल नारायण रूंगटा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, हेमंत तिवारी, संदीप श्रीवास्तंव, पप्पू श्रीवास्तव, अशोक मेहरा, मीना मानिकपुरी, जगमोहन ढीमर, गणेश सोनी, दीपक तम्बोली, पाशी अली, हरीश पटेल, थानेश्वर साहू, चन्द्रप्रकाश जैन, बिन्दु सिंह राजपूत, माधुरी सोनी, निरूपमा, पदमा राजपूत, नवाब चौहान, भागीरथी मटियारा, प्रीति साहू, शकुन ढीमर, ज्ञानचंद पाटनी, अली असगर, अमोल जैन, आराधना पाण्डेय, रज्जू ताम्रकार, रतन निषाद, राकेश दुबे, सदाबहार, प्रकाश सोनी, भोजराज मालाकार, कल्‍याण सिंह ठाकुर, नागेश लक्की सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।

Check Also

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!