Breaking News

हाथी बूड़ान, घोड़ा बूड़ान सहित धमधा के 6 तालाबों से अवैध कब्जे हटाने की शुरूआत : एसडीएम समेत अफसर मौके पर डटे रहे

  • हाथी बूड़ान, घोड़ा बूड़ान, टार-भानपुर तालाब, तेली डबरी, राजा तालाब के पैठू और राजा तालाब से कब्जे हटाए गए
  • धमधा के 15 तालाबों से अतिक्रमण हटाने का प्रथम चरण शुरू

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / धमधा के शासकीय तालाबों को अतिक्रमणमुक्त करने की कार्रवाई का पहला चरण शुक्रवार से शुरू हो गया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बृजेश सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में सरकारी अमले ने छह तालाबों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। तालाबों को पाटकर लोगों ने खेत बना दिया था। कार्रवाई के दौरान खेत के चारों ओर जेसीबी से खोदकर गड्ढा किया गया। आज छह तालाबों पर अतिक्रण हटाने की कार्रवाई की गई। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

धमधा छै आगर छै कोरी तरिया के नाम से प्रसिद्ध था। इन तालाबों को संरक्षित करने के निर्देश कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने दिये हैं। कार्रवाई करते हुए पहले सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया था। सुनवाई पूरी होने के बाद अब अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बृजेश सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की शुरूआत की गई। खुद एसडीएम अपने अधिकारियों के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे और छह तालाबों को कब्जा मुक्त किया गया।

पहले खेत का घेरा तोड़ा गया। फिर मेड़ के किनारे-किनारे जेसीबी से गड्ढा किया गया, ताकि फिर से उन पर कब्जा न हो। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने कुछ विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन ने शासकीय भूमि के कब्जे को हटाने की कार्रवाई नहीं रोकी। पहले दिन हाथी बूड़ान, घोड़ा बूड़ान, टार-भानपुर तालाब, तेली डबरी, राजा तालाब के पैठू और राजा तालाब के पार खाली कराए गए। कार्रवाई में नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नायब तहसीलदार कुलेश्वर पटेल, सब-इंजीनियर विनायक सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

एसडीएम ने कहा कि धमधा प्राचीन काल में काफी समृद्ध था, क्योंकि यहां के तालाब हमारी जीवनशैली और व्यापार-व्यवसाय से जड़े थे। नागरिकों से अपील है कि नगर के वैभवशाली धरोहर को बचाने के लिए जागरूक हों। इन्हें बचाने में अपना योगदान दें। यह अभियान लगातार जारी रहेगा, बारिश के पूर्व सभी तालाबों को कब्जामुक्त करने की कार्ययोजना बनाई गई है।

पहले चरण में 15 तालाबों से हटेगा अतिक्रमण 

शासकीय भूमि पर स्थित 30 तालाबों को पाटकर लोगों ने खेत बना डाला है। पहले चरण में 15 तालाबों को अतिक्रमण हटाने के लिए चिन्हित किया गया है। इनसे कब्जा हटाया जा रहा है। इन तालाबों के सीमांकन व चिन्हांकन के लिए सूचना फलक भी लगाए जा रहे हैं।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!