Breaking News

सहारा इंडिया से मिले 15 करोड़ : निवेशकों को लौटाई जाएगी राशि : कलेक्टर ने समिति का गठन किया

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सहारा इंडिया कंपनी से प्राप्त 15 करोड़ रुपए राजनांदगांव जिले के निवेशकों को लौटाने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति में अपर कलेक्टर अध्यक्ष होंगे और  जिला कोषालय अधिकारी व नगर पुलिस अधीक्षक सदस्य बनाए गए हैं।

समिति द्वारा कंपनी के प्रतिनिधियों से जिले के निवेशकों की सूची प्राप्त की जा रही है। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया जा रहा है। सूची तैयार होने पर सूची का प्रकाशन कर निवेशकों से दावा-आपत्ति ली जाएगी। इसके बाद निवेशकों के दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद भुगतान की कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!