Breaking News

एमआईसी की बैठक में कई अहम फैसले : दिसंबर तक संपत्ति कर जमा करने पर मिलेगी छूट : दुकानों की लीज नवीनीकरण का प्रस्ताव भी पारित

  • महिला कामकाजी छात्रावास का संचालन का जिम्मा एन.जी.ओ. या महिला समूह को दिया जाएगा 

द सीजी न्यूज 

दुर्ग / नगर निगम दुर्ग की सोमवार को संपन्न एमआईसी की बैठक में शहर विकास और निगम की आय बढाने संबंधी विषयों पर चर्चा हुई । बैठक में कुल 35 प्रस्ताव रखे गए थे, जिनमें से अधिकांश प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में शंकर नाला चौड़ीकरण के लिए दुर्गा चौक पर निर्मित सांस्कृतिक मंच को हटाने का निर्णय लिया गया। मंच को हटाने से नाले की चौड़ाई 6 मीटर से बढ़कर 11 मीटर हो जाएगी।

निगम आधिपत्य की दुकानों के लीज नवीनीकरण प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप पचरीपारा स्थित यादव छात्रावास में सामाजिक भवन निर्माण कार्य हेतु निविदा की न्युनतम् दर पर स्वीकृति दी गई। निगम क्षेत्र में संपत्ति करदाताओं को चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 का संपत्तिकर जमा करने पर जून तक 6%, जुलाई से सितम्बर तक 4%  और अक्टूबर से दिसम्बर के बीच जमा करने पर 2% की छूट दी जाएगी।

100 बिस्तर वाले नवनिर्मित कामकाजी महिला छात्रावास के संचालन के लिए एनजीओ महिला स्व-सहायता समूह को अधिकृत करने का निर्णय लिया गया। नगर निगम दुर्ग के अधिपत्य की सभी दुकानों का लीज नवीनीकरण करने पर भी आम सहमति बनी। वार्ड क्रमांक 40 ईरानी डेरा सीसी रोड निर्माण के लिए स्थल परिवर्तन के संबंध में सीमेंट सडक रोड निर्माण अधोसंरचना मद से 3.91 लाख का प्रस्ताव पारित किया गया। यह कार्य वार्ड नंबर 40 इंदिरा काॅलोनी ईरानी डेरा के पास सीमेंट सडक निर्माण कार्य किया जाना है। स्थल परिवर्तन में आंशिक संशोधन करने का निर्णय लिया गया।

वार्ड क्रमांक 45 मिनी स्टेडियम के पास से सीमेंटीकरण करने का निर्णय लिया गया। वार्ड क्रमांक 5 शीतला नगर में विधायक निधि से सीसी रोड निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई। आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व बालाराम जोशी के नाम पर करने और दीपक नगर स्थित नवनिर्मित उद्यान का नामकरण शहीद जनरल विपिन रावत के नाम पर करने के लिए वार्ड पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधियों से पत्र प्राप्त कर आगामी बैठक में निर्णय लेने पर सहमति जताई गई।

मेयर इन काउंसिल की बैठक में महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त हरेश मंडावी, सभापति राजेश यादव, एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, ऋषभ जैन, भोला महोबिया, जयश्री जोशी, संजय कोहले, जमुना साहू, सत्यवती वर्मा, हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया, कार्यपालन अभियंता आरके पाण्डेय सहित निगम के संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!