Breaking News

निगम कमिश्नर ने दिये निर्देश : निगम अधिकारी सुबह के समय फील्ड में रहें : निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें

  • निगम आयुक्त ने अमृत मिशन प्रोजेक्ट, फिल्टर प्लांट, पुलगॉव नाला डायवर्सन, शंकर नाला पक्कीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया 

द सीजी न्यूज 

दुर्ग। निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे ने सुबह के समय सभी अधिकारियों के साथ नगर निगम की योजनाओं का जायजा लिया। कमिश्नर ने अमृत मिशन योजना के तहत् चल रहे निर्माण कार्यों के साथ-साथ 24 एम.एल.डी. व 42 एम.एल डी.फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने फिल्टर प्लांट में  स्काडा सिस्टम व वाटर सप्लाई के संबंध में जानकारी ली और टंकियों की साफ-सफाई समय पर कराने के निर्देश दिये।

कमिश्नर ने शंकर नाला पक्कीकरण योजना के तहत संतराबाडी वार्ड क्रमांक – 26 में बन रही पुलिया के निर्माण कार्य का जायजा लिया। दुर्गा चौक में शंकर नाला के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। इससे पहले निगम कमिश्नर ने सोमवार को पुलगॉव नाला डायवर्सन कार्य का निरीक्षण कर सभी बचे कार्यों को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दियें। इन्टकवेल के पास जल कुंभी एकत्रित न होने देने और इन्टेकवेल के पास समय-समय पर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये। रात में इंदिरा मार्केट व हटरी बाजार एरिया में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ ही सिंगल युज प्लास्टिक का उपयोग न करने की सलाह दी गई।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मोहेन्द्र साहू, प्रभारी कार्यपालन अभियंता एस.डी. शर्मा, सहायक अभियंता आर.के.जैन, प्रकाश थवानी, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, सब इंजीनियर राजेन्द्र धबाले, भीम राव, सुरेश केवलानी, बाजार अधिकारी थान सिंह यादव, जलकार्य निरीक्षक नारायण सिंह ठाकुर सहित सभी उप अभियंता व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!