Breaking News

संपवेल की सफाई के कारण 7 जुलाई को कई वार्डों में नहीं खुलेंगे नल

  • शाम को कई क्षेत्रों में प्रभावित होगी पानी सप्लाई

द सीजी न्यूज 

दुर्ग / नगर निगम सीमा के अंतर्गत गुरुवार को कई क्षेत्रों में पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी। जल कार्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 7 जुलाई गुरुवार को 42 एमएलडी फ़िल्टर प्लान्ट के सम्पवेल की सफाई की जाएगी। सुबह के समय पानी सप्लाई की जाएगी। शाम के समय इन वार्डों में पानी सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

इन वार्डों में पानी सप्लाई पर असर 

वार्ड 56, वार्ड 1, 2, 3, 4 , 5 का आंशिक,  वार्ड 21 में आंशिक असर, वार्ड 59 व 60 , वार्ड 49, 50, 51 और 52  वार्ड 53, 54, 38, 39 वार्ड 14 ,15 ,16 ,57,  58 समेत 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट वार्ड के अंतर्गत 23 ,24, 47, 48 आंशिक सिविल लाइन में प्रभावित हो सकती है। पानी सप्लाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण नागरिकों से सुबह के समय पर्याप्त पानी स्टोर करने की अपील की गई है। महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त प्रकाश सर्वे व जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने नागरिकों से असुविधा के लिए खेद प्रगट किया है। 8 जुलाई शुक्रवार को सभी प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!