द सीजी न्यूज
शिवनाथ नदी में नहाने गए 14 साल के तुषार साहू पिता भागवत साहू की मौत हो गई। नदी के एनीकट में फिसलने के कारण तुषार पानी के तेज बहाव में बह गया। शव की तलाश जारी है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। पिछले एक घंटे से गोताखोर तुषार की तलाश कर रहे हैं। तुषार दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए गया था। तेज बहाव के कारण सुबह करीब साढ़े 10 बजे नदी में डूब गया।
घटना का पता चलते ही विधायक अरुण वोरा महमरा तट पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से बारिश के दौरान नदी तट पर एहतियात बरतने के लिए आवश्यक उपाय करने कहा है। अक्सर पानी के बहाव के बावजूद लोग एनीकट पार करते हैं या फिर नदी में नहाते हैं जिसके कारण दुर्घटना हो जाती है। वोरा ने कहा कि तत्काल नदी पर महमरा एनीकट के दोनों ओर पुलिस तैनात किया जाए ताकि हादसे को टालने के लिए एनीकट पार करने या नहाने वालों को रोका जा सके। वोरा ने प्रशासन से कहा है कि तुषार के परिजनों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाए।
इधर दुर्ग पुलिस ने अपील की है कि बारिश के कारण जल स्तर बढ़ा होने पर नदी में नहाने या एनीकट के ऊपर पानी का बहाव होने पर इसे पैदल, बाइक या कार से पार करने का प्रयास न करें। ऐसा करने पर दुर्धटना हो सकती है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


