द सीजी न्यूज
भिलाई। इंग्लैंड में इंटरनेशनल वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमे भारत सहित इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज और वेल्स की वेटरन टीम (50+) हिस्सा ले रहीं हैं। भारत की टीम में छत्तीसगढ़ से पूर्व क्रिकेटर भिलाई के राजेश चौहान भी शामिल हैं। राजेश वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) ऑफ इंडिया 50s से खेलेंगे।
यह प्रतियोगिता 50 से अधिक उम्र वालों के खिलाड़ी के लिए फ्रेंडली सीरीज हैं। भारत की टीम में केवल दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है जिसमे से पहला नाम राजेश चौहान और दूसरा संजीव शर्मा का है।
गौरतलब है कि राजेश चौहान ने भिलाई के कल्याण कॉलेज ग्राउंड में गोविंद चौहान क्रिकेट एकेडमी (GCCA) की शुरुआत की है। एकेडमी का संचालन फिलहाल विराज चौहान द्वारा किया जा रहा हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

