मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ निषाद (केंवट) समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। प्रदेश पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद और शकुंतला साहू, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर.निषाद, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
