द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम के राजस्व प्रभारी ऋषभ जैन और उपायुक्त मोहेंद्र साहू ने आज इंदिरा मार्केट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अग्रवाल मिष्ठान भंडार और आसपास की दुकानों की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सफाई का भी जायजा लिया गया। मिठाई दुकान की छत के ऊपर जाने वाली सीढ़ी बेहद जर्जर हो चुकी है। यहां सफाई व्यवस्था भी नहीं है। गंदगी के कारण बदबू फैली है। सीढ़ी जर्जर होने के कारण कभी भी दुर्घटना होने की संभावना है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने कहा है। नगर निगम द्वारा अग्रवाल मिष्ठान भंडार को 11 दुकानें आवंटित की गई है। दुकानों में सफाई की कमी पाई गई। दुकानों के मूल स्वरूप में भी परिवर्तन किया गया है। बाजार के मध्य में स्थित होने के बाद भी बड़े-बड़े गैस चूल्हे का उपयोग किया जा रहा है, जिससे कभी भी दुर्घटना घटने की संभावना है। प्रभारी ने उन्हें समझाइश देते हुए कहा कि छत पर रखें कबाड़ को हटा लें, वर्ना सामान जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, बाजार अधिकारी थान सिंह यादव, ईश्वर वर्मा मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal