Breaking News

राजस्व प्रभारी ने उपायुक्त के साथ किया इंदिरा मार्केट का दौरा : कॉम्पलेक्स की सीढ़ी जर्जर : जहां मिठाई बनती है, वहां गंदगी और बदबू से सांस लेना दूभर

द सीजी न्यूज 

यहीं बनती है अग्रवाल मिष्ठान भंडार की मिठाईयां

दुर्ग/ नगर निगम के राजस्व प्रभारी ऋषभ जैन और उपायुक्त मोहेंद्र साहू ने आज इंदिरा मार्केट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अग्रवाल मिष्ठान भंडार और आसपास की दुकानों की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सफाई का भी जायजा लिया गया। मिठाई दुकान की छत के ऊपर जाने वाली सीढ़ी बेहद जर्जर हो चुकी है। यहां सफाई व्यवस्था भी नहीं है। गंदगी के कारण बदबू फैली है। सीढ़ी जर्जर होने के कारण कभी भी दुर्घटना होने की संभावना है।

मिठाई दुकान के ऊपरी हिस्से में जाने के लिए इसी जर्जर सीढ़ी से जाना पड़ता है। यहां पर पसरी गंदगी के कारण उपायुक्त को नाक में रुमाल रखना पड़ा …

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने कहा है। नगर निगम द्वारा अग्रवाल मिष्ठान भंडार को 11 दुकानें आवंटित की गई है। दुकानों में सफाई की कमी पाई गई। दुकानों के मूल स्वरूप में भी परिवर्तन किया गया है। बाजार के मध्य में स्थित होने के बाद भी बड़े-बड़े गैस चूल्हे का उपयोग किया जा रहा है, जिससे कभी भी दुर्घटना घटने की संभावना है। प्रभारी ने उन्हें समझाइश देते हुए कहा कि छत पर रखें कबाड़ को हटा लें, वर्ना सामान जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, बाजार अधिकारी थान सिंह यादव, ईश्वर वर्मा मौजूद रहे।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!