Breaking News

इंटेकवेल में 20 फीट नीचे उतरे महापौर : जोखिम भरे सफाई अभियान का जायजा लिया : कल से होगी नियमित पानी सप्लाई

द सीजी न्यूज 

नदी तट पर स्थित इंटेकवेल के भीतर सुरंगनुमा

विगत दिनों हुई तेज बारिश के कारण नदी में पानी का बहाव अत्यधिक होने के कारण दोनों इंटेकवेल में काफी मात्रा में जमा हुई मिट्टी व  जलकुंभी की सफाई का कार्य जारी रहा। यह काम कल से शुरू किया गया था। कल काम अधूरा रहने के कारण आज भी सफाई की गई। महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज इंटेकवेल में 20 फीट नीचे उतरकर सफाई कार्य का जायजा लिया। उन्होंने सफाई सहित सभी कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये, ताकि शहरवासियों को नियमित रूप से पानी की सप्लाई की जा सके।

इंटेकवेल में जलकुंभी और मिट्टी जमा होने के कारण रविवार को सुबह शहर में पानी सप्लाई नहीं हो पाई थी। इंटेकवेल की जालियों में कचरा फंसने के कारण इसे निकालने का काम शुरू किया गया। हर साल बारिश के दौरान इंटेकवेल में यह समस्या आती है। कल से शुरू की गई इंटेकवेल की सफाई का कार्य आज भी जारी रहा। महापौर ने बताया कि दिन-रात तीन शिफ्ट में स्पेशल टीम लगाकर दोनों इंटेकवेल की सफाई कराई जा रही है।

इंटेकवेल के नीचे जाकर सफाई का कार्य काफी जोखिम भरा होता है। लगातार बारिश के कारण जोखिम और बढ़ जाता है, क्योंकि टीम को नदी के लेवल से लगभग 40 फीट नीचे जाकर इंपैलर और फुट वाल्व में जमा कचरा, मिट्टी, जल कुंभी आदि की सफाई करना होता है।

विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, जल कार्य प्रभारी संजय कोहले और निगम आयुक्त प्रकाश सार्वे के निर्देश और मार्गदर्शन में दोनों इंटेकवेल की सफाई कराई गई। विशेष गैंग से सफाई का कार्य लगातार जारी रहेगा। मौसम अनुकूल होने पर समस्त वार्डों में पानी सप्लाई का प्रयास किया जा रहा है। कल 26 जुलाई से दोनों टाइम पानी सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद है। जिन क्षेत्रों में पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा है, वहां डिमांड के अनुसार टैंकरों से पानी भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

इंटेकवेल में कचरा आने के कारण पानी सप्लाई न होने से आम नागरिकों को हुई असुविधा के लिए महापौर , जल कार्य प्रभारी और आयुक्त ने खेद व्यक्त किया है। उन्होंने निगम के जलकार्य विभाग को भविष्य में संभावित कठिनाइयों से निपटने के लिए पहले से आवश्यक तैयारी करने और अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए हैं।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!