Breaking News

नगर निगम की सामान्य सभा में राष्ट्रगान का अपमान : कांग्रेस ने दोषी पार्षदों पर कार्रवाई की मांग की

द सीजी न्यूज 

पिछले दिनों दुर्ग नगर निगम की सामान्य सभा में विपक्षी पार्षदों द्वारा राष्ट्रगान का अपमान करने के मामले में युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने आज कलेक्टर को ज्ञापन देकर कहा है कि 20 जुलाई खालसा पब्लिक स्कूल के सभागार में नगर निगम दुर्ग की सामान्य सभा के दौरान भाजपा और निर्दलीय पार्षदों द्वारा राष्ट्रगान का खुलेआम अपमान किया गया। इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।

युवा कांग्रेस नेता मोहित वालदे ने बताया कि सामान्य सभा शुरू होते ही राष्ट्रगान प्रारंभ होने पर भाजपा पार्षदों ने माईक का तार खींचकर तोड़ दिया। कुछ विपक्षी पार्षद कुर्सी-टेबल पटकते रहे। निगम सभापति के खिलाफ नारेबाजी भी करने लगे। भाजपा व निर्दलीय पार्षदों ने राष्ट्रगान के दौरान जमकर तोड़फोड़ करते हुए शोरशराबा किया। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है।

कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रगान का अपमान करने वाले भाजपा पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मांग करने वालों में दुर्ग जिला युवा कांग्रेस नेता मोहित वालदे, पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली, सुशील भारद्वाज, आनंद कपूर ताम्रकार, एल्डरमैन हरीश साहू, शिवाकांत तिवारी, रत्नदीप कसार, सतीश रजक, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, छाया चौधरी, सुजाता साहू, शबाना रानी, हेमन्त सोंबेर, मोहन कुलदीप, जयदीप, वरुण, राहुल ऊके, किशोर मेश्राम, स्वतंत्र ताम्रकार, राहुल यादव, गौरव सेन, प्रशांत राव सहित अन्य युवा कांग्रेसी शामिल हैं।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!