Breaking News

दाऊ वासुदेव चंद्राकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

द सीजी न्यूज 
दुर्ग । अविभाजित मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ दाऊ वासुदेव चंद्राकर की प्रतिमा का अनावरण 28 जुलाई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। हरेली के पावन अवसर पर वासुदेव चंद्राकर की प्रतिमा स्थापना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के किसानों, मजदूरों का सम्मान करना है। दाऊ वासुदेव चंद्राकर ने करीब चार दशक से ज्यादा समय तक किसानों, मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष किया। राज्य स्थापना के लिए आंदोलन भी छेड़ा। वे करीब ढाई दशक तक अविभाजित दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे।
आज कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मालवीय चौक में पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, प्रतिमा चंद्राकर,अन्य पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, पूर्व साडाध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, फत्ते सिंह भाटिया, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, एमआईसी प्रभारी संजय कोहले, भोला महोबिया, हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया, राजकुमार नारायणी, अजय मिश्रा, निखिल खिचरिया, देवेश मिश्रा, गौरव उमरे, सनी साहू सहित नगर निगम दुर्ग व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!