Breaking News

भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन भूपेश ने ट्वीट किया – तू न थकेगा कभी … तू न रुकेगा कभी … तू न मुड़ेगा कभी … कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ, अग्निपथ, अग्निपथ, अग्निपथ

  • भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में लिखा –  देश को अब आपसे ही आस है, देश को अब आप पर ही विश्वास है, तिरंगा की शक्ति, भारत मां का आशीष, जन जन का विश्वास, अब आपके पास है।

द सीजी न्यूज 

गुरुवार को कांग्रेस कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत कई नेताओं ने पदयात्रा शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार सुबह पदयात्रा शुरू होने का वीडियो अपने ट्विटर हेण्डल पर साझा किया। उन्होंने वीडियो के साथ हरिवंश राय बच्चन की कविता अग्निपथ की पंक्तियां लिखी है। सीएम भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर हेंडल पर लिखा कि – तू न थकेगा कभी, तू न रुकेगा कभी, तू न मुड़ेगा कभी, कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ, अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक बच्चे ने जब राहुल गांधी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया तो राहुल ने उसे गले लगा लिया।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से शुरू हुई। आज इसका दूसरा दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेता कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम से यात्रा शुरू करके नगरकोइल तक जायेंगे। इस पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अभियान छेड़कर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया है। गुरुवार को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए, जो राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाते दिखाई दे रहे हैं।

7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ होने के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अशोक गहलोत सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने राहुल गांधी को तिरंगा झंडा सौंपा।
नारियल पीते दिखे राहुल गांधी,भूपेश बघेल

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी बेहद उत्साहित हैं। गरुवार सुबह राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पदयात्रा के दौरान नारियल पानी पीते हुए दिखाई दिए। दोनों नेताओं के साथ इंदौर के राऊ विधानसभा से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी दिखाई दिए।

11 सितंबर को केरल पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को कन्याकुमारी से शुरू हुई। राहुल गांधी की अगुवाई में यह पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और आगामी 18 दिनों तक प्रदेश से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। पदयात्रा कर्नाटक में 21 दिनों तक जारी रहने के बाद उत्तर की तरफ बाकी राज्यों में जाएगी।

अंग्रेजों को मानने वाले लोग देश में जहर फैलाने का काम कर कर रहे : भूपेश 

इससे पहले कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भाजपा और आरएसएस पर तंज कसा। भूपेश ने कहा कि आज देश में अंग्रेजों को मानने वाले लोग जहर फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी की पवित्र धरती से राहुल गांधी देश में एकता, भाईचारा को बढ़ावा देने और आम जनता की समस्याओं को लेकर पदयात्रा शुरू कर रहे हैं।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!