द सीजी न्यूज
रायपुर। राजधानी स्थित सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में इंडियन डाइटेटिक एसोसिएशन एंड नेट प्रोफेन छत्तीसगढ़ चैप्टर और शासकीय दुधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यानमाला में मुख्य अतिथि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति डॉ अरुणा पलटा ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए दैनिक आहार में पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए। भोजन के अन्त में दही, नींबू पानी का सेवन करें। फल और सब्जियों का अधिक से अधिक प्रयोग करें। नियमित रूप से सभी को व्यायाम करना चाहिए। तनाव रहित रहने का भी प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम में डॉ श्वेता छाबड़ा और डॉ सारिका श्रीवास्तव ने हितग्राहियों को डाइट संबंधी जानकारी प्रदान की और फीडबैक भी लिया। डॉ बासु वर्मा के मार्गदर्शन में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा ह्रदय रोग से पीड़ित बच्चों और उनके परिवारजनों को फल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में डॉ अभया जोगलेकर ने इस साल की पोषण थीम की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. श्रुति प्रभु ने पोषण में नवाचार विषय पर अपने विचार रखे।
यूनिसेफ के अधिकारी ने राज्य में चल रहे समस्त पोषण योजनाओं की जानकारी प्रदान की। सत्य साईं अस्पताल की चीफ डाइटिशियन कविता किरण साहू ने सत्य साईं अस्पताल द्वारा प्रदान की जा रही डाइट की संपूर्ण जानकारी दी । अंत में गिफ्ट ऑफ गिफ्ट के माध्यम से उन सभी बच्चों को सर्टिफिकेट और उपहार प्रदान किए गए, जिनका सफलतापूर्वक ऑपरेशन सत्य साईं अस्पताल द्वारा किया गया। सत्य साई हॉस्पिटल के कर्मचारी और अधिकारियों द्वारा व्यंजन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
