Breaking News

नगर निगम की टीम ने 35 किलो पॉलीथिन जब्त किया : इंदिरा मार्केट में छापामार कार्यवाही : अफसरों ने दी सख्त चेतावनी

द सीजी न्यूज 

दुर्ग/ नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर निगम के बाजार विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने अब पॉलिथिन बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कम मोटाई के पॉलीथिन प्रतिबंधित होने के बाद भी चोरी-छिपे शहर भर में पॉलिथीन बाजारों में बिक रहा हैं। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली और बाजार अधिकारी थानसिंग यादव के नेतृत्व में शहर के इंदिरा मार्केट की दुकानों पर पॉलिथिन चेकिंग का अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान इंदिरा मार्केट में स्थित पंकज ट्रेडर्स, गोयल डिस्पोजल और जैन प्लास्टिक दुकान से 35 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त किया गया।

चेकिंग की भनक लगते ही कई दुकानदारों ने दुकानों से पॉलिथीन और थर्माकोल के ग्लास व पत्तल हटा दिए। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने के साथ बाजार विभाग के ईश्वर वर्मा, शशिकांत यादव, भुवनदास साहू सहित अन्य स्टाफ ने दुकानों की जांच की। इस दौरान लगभग 35 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन की जब्ती किया गया। दोबारा ऐसा करते पाए जाने पर दुकान संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Check Also

नहर में बह गए दो कबड्डी खिलाड़ी

द सीजी न्यूज दुर्ग। जिले के सेलूद में तंदुला नहर के तेज बहाव में रायपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!