द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे दिन आज डौंडी विधानसभा क्षेत्र के मालीगोरी पहुंचे और शासकीय पॉलिटेक्निक बालोद का लोकार्पण किया। पॉलिटेक्निक में सिविल, इलेक्ट्रिकल और माइनिंग एंड माइन सर्वेइंग ट्रेड के पाठ्यक्रम संचालित किये जाएंगे। पॉलिटेक्निक में कुल 180 सीटें हैं । बालोद और जिले के आसपास के क्षेत्रों के होनहार छात्रों को पॉलिटेक्निक के बनने से तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई घोषणाएं की

1. ग्राम मालीघोरी में पशु चिकित्सालय खोला जाएगा।
2. कुकुरदेव मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा।
3. डौंडीलोहारा शासकीय महाविद्यालय में कृषि संकाय प्रारंभ किया जायेगा।
4. ग्राम रेंगाडबरी, रानाखुज्जी, मंगचुआ और बनगांव में मंगल भवन बनवायेंगे।
5. शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बड़ा जुंगेरा का हाईस्कूल में उन्नयन करेंगे।
6. ग्राम किल्लेकोड़ा एवं ग्राम कोबा के हाई स्कूल का उन्नयन हायर सेकेंडरी में किया जायेगा।
7. ग्राम कोटेरा के हायर सेकेंडरी और ग्राम कमकापार के हाईस्कूल के लिये नया भवन बनाया जायेगा।
8. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा का उन्नयन 50 बिस्तर अस्पताल के रूप में करेंगे।
9. ग्राम हितापठार में उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
10.आई.टी.आई. डौंडीलोहारा का नामकरण स्व. झुमुकलाल भेड़िया जी के नाम पर किया जायेगा।
11. मोहड़ जलाशय में डुबान क्षेत्र में आये हितग्राहियों के प्रकरण का निराकरण करवाकर मुआवज़ा दिलवाया जायेगा।
12. ग्राम मरनाभाठ में स्टॉप डेम का निर्माण करवाकर सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा।

THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal