द सीजी न्यूज
विजयादशमी पर्व के अवसर पर आज 5 अक्टूबर को शाम 6 : 30 बजे पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम, दुर्ग में रावण दहन किया जाएगा। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय भजन गायक प्रभंजय चतुर्वेदी द्वारा राम भजन संगीत संध्या, भव्य आतिशबाजी और छ.ग. फिल्मी कलाकार नकुल महलवार द्वारा रामलीला प्रस्तुति का विशेष आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता दीपक दुबे, समाजसेवी रत्नाकर राव और विशेष अतिथि डॉ. श्री दीपक वर्मा (मैनेजिंग डायरेक्टर स्पर्श मल्टीस्पेशिलैटी हॉस्पिटल), हेमा जगदीश शर्मा (पार्षद), दीपक साहू (पार्षद) उपस्थित रहेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal