द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर शस्त्र पूजा की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों सहित प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह पर्व हमें अपने अहंकार और बुराई को समाप्त कर अच्छाई व सत्य की राह पर चलने की सीख देता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
