Breaking News

दिवाली त्योहार के मौके पर व्यवस्था दुरुस्त करने निगम कमिश्नर पहुंचे मेन मार्केट : दिये अफसरों को निर्देश : विधायक ने कल ही अव्यवस्था और ट्रैफिक जाम को लेकर जताई थी नाराजगी

  • दुकान के बाहर सामान फैलाकर कारोबार न करें व्यवसायी, व्यवस्था बनाए रखने में सभी सहयोग करें : कमिश्नर

द सीजी न्यूज

दुर्ग / शहर के ह्दय स्थल इंदिरा मार्केट में दीपावली त्योहार के मौके पर खरीदारी करने उमड़ी भीड़ को देखते हुए निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर सहित अन्य अफसरों ने इंदिरा मार्केट एरिया का आज दौरा किया। बाजार में सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाने कमिश्नर ने कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा, बाजार व स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसंपर्क अधिकारी थानसिंह यादव के साथ  इंदिरा मार्केट, प्रस्तावित पार्किंग स्थल, टीबी हॉस्पिटल एरिया, कस्तूरबा बाल मंदिर, महात्मा गांधी स्कूल का निरीक्षण किया।

उन्होंने मोती कॉम्प्लेक्स, मान होटल लाइन सहित पूरे मार्केट में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिये। नागरिकों को टीबी हॉस्पिटल के पास निर्धारित स्थल पर वाहन पार्किंग कराने, व्यवसाइयों को सड़क पर सामान फैलाकर व्यवसाय न करने की समझाईश दी गई। ठेला, पसरा गुमटी लगाकर बेचने वालों को व्यवस्थित तरीके से दुकान लगाकर व्यवसाय करने कहा गया।

आम जनता को खरीदारी के लिए आवागमन में समस्या न होने देने निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकार ने सभी दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि दुकान के बाहर सामान फैलाकर व्यवसाय न करें। नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने वाले लोगों के लिए वाहन पार्किंग स्थल टीबी हॉस्पिटल परिसर, कस्तूरबा बाल मंदिर, महात्मा गांधी स्कूल में बनाया जा रहा है। यहां वाहनों को रखने की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है।

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!