द सीजी न्यूज
स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन, दुर्ग के विधायक अरुण वोरा ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की और दीप पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। सीएम के साथ वोरा ने काफी देर तक चर्चा की। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की यादें भी ताजा की। वोरा के साथ महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी मेंबर भोला महोबिया, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संदीप वोरा भी मौजूद थे।
वोरा ने आज सुबह फोन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी को भी दीप पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। वोरा ने दुर्ग शहरवासियों को दीपोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि सभी की सुख समृद्धि की कामना की। वोरा ने कहा कि शहरवासियों के साथ-साथ समस्त प्रदेश और देशवासियों के लिए रोशनी का यह पर्व खुशहाली लेकर आए। छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में अमन चैन और भाईचारे का माहौल बना रहे और हमारे प्रदेश के साथ ही पूरा देश प्रगति के पथ पर चले।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

