Breaking News

सीएम हाउस में दीप पर्व की जगमग : छत्तीसगढ़ की परंपराओं और प्रतीकों से की गई आकर्षक साज सज्जा

द सीजी न्यूज

देवारी तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में एलईडी लाईप, रंग-बिरगें कपड़ों से आकर्षक साज-सज्जा की गई है। खास बात यह है कि इस साज-सज्जा में छत्तीसगढ़ के स्थानीय परंपराओं और प्रतीकों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है।

मुख्य द्वार में एलईडी लाइट से शुभ देवारी तिहार लिखा हुआ और दोनों गेट में दिया का प्रतीक बनाया गया है, जो बहुत ही आकर्षक प्रतीत हो रहा है। वहीं प्रवेश द्वार के बाद छोटे-छोटे पेड़ पौधों को झालर लाइट से और रंग-बिरंगे कपड़ों से प्रवेश मार्ग को सजाया गया है। निवास के अंदर वाले गेट में भी एलईडी लाइट से बना दिया का प्रतीक भी मनमोहक दिखाई दे रहा है।

 मुख्यमंत्री निवास में गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को
इस वर्ष 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण होने की वजह से मुख्यमंत्री निवास पर गोवर्धन पूजा का आयोजन 26 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे किया जाएगा।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!