द सीजी न्यूज
वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण योजना के तहत डामरीकरण का काम तत्काल शुरू करने कहा है। दिल्ली प्रवास पर जाने से पहले वोरा ने पीडब्लूडी अफसरों को निर्देश दिये थे कि दुर्ग शहर के भीतर सड़कों की हालत दुरुस्त किया जाना चाहिए। वोरा ने कहा है कि कलेक्टर स्वयं सड़कों की मरम्मत और डामरीकरण कार्य की समीक्षा करें।
वोरा ने कहा कि बोरसी से रुआंबांधा रोड का डामरीकरण व विद्युतीकरण कार्य भी तत्काल पूरा होना चाहिए। पीडब्लूडी अफसरों से सवाल करते हुए वोरा ने कहा कि जेल तिराहा से मिनीमाता चौक, इंदिरा मार्केट से स्टेशन रोड सहित पीडब्लूडी की अन्य सड़कों की हालत सुधारने के लिए क्या योजना बनाई गई है। वोरा ने रविशंकर स्टेडियम के जीर्णोद्धार की जरूरत बताई।
इसके अलावा चार साल से अपूर्ण ऑडिटोरियम का निर्माण भी शीघ्र पूरा करने कहा। वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एस्ट्रो टर्फ मैदान की घोषणा की थी, इसके स्थल चयन और निर्माण के लिए क्या कार्रवाई की गई है। वोरा ने कहा कि जीई रोड पर प्रकाश व्यवस्था का काम तत्काल पूरा किया जाए। शहर की 77 सड़कों की मरम्मत का कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाना अत्यावश्यक है। सड़कों पर पैचवर्क का काम शीघ्र अति शीघ्र पूरा किया जाए ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
