Breaking News

पीडब्लूडी अफसरों की मनमानी से शहरवासी परेशान : सड़क का निरीक्षण करने निकले कलेक्टर ने चेतावनी दी – काम नहीं रुकना चाहिए

  • कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर-ठेकेदार की उपस्थिति में किया सड़क का निरीक्षण
  • पुलगांव बायपास पुलिया की रिपोर्ट देने कहा

द सीजी न्यूज

दुर्ग / पीडब्लूडी अफसरों की मनमानी और लापरवाही के कारण न सिर्फ दुर्ग शहर बल्कि आसपास के इलाकों में भी सड़कों पर धूल के गुबार उड़ रहे हैं। लगातार शिकायतें मिलने पर आज कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियरों के साथ सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदारों को भी उपस्थित रहने कहा था। कलेक्टर ने जेल तिराहे से पुलगांव चौक और पुलगांव चौक से लोक निर्माण विभाग संभाग दुर्ग की अंतिम सीमा ग्राम अंडा तक सड़क की हालत का जायजा लिया।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर और ठेकेदार से कहा कि सड़क निर्माण का काम तेज गति से होना चाहिए। उन्होंने कांट्रैक्टर से सवाल किया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य कब तक पूरा किया जाएगा। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को नियमित रूप से वर्क प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा। इंजीनियर और ठेकेदार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे कभी भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं। कार्य की प्रगति में रुकावट नहीं आनी चाहिए।

पुलगांव बायपास पुलिया की टेक्निकल जांच के निर्देश दिये

कलेक्टर ने पुलगांव बायपास वाली पुलिया का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों से ट्रैफिक और पुलिया की भार वाहन क्षमता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पुलिया की मजबूती व तकनीकी पहलुओं के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को जांच कराने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिये।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!