- 9 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक कर सकेंगे आवेदन
द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय और निजी फिजियोथेरेपी महाविद्यालय में संचालित स्नातक फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रम में वर्ष 2022 में प्रवेश के लिए 9 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्नातक फिजियोथेरपी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नीट में सम्मिलित सभी अभ्यर्थी पात्र है और इस पाठ्यक्रम के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित नहीं किया गया है।ऑनलाइन आवेदन शुल्क अनारक्षित श्रेणी व अन्य वर्ग के लिए एक हज़ार रुपये, अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए 500 रुपए और अप्रवासी भारतीय के लिए 10 हजार रुपए निर्धारित है।
संचालक चिकित्सा शिक्षा ने बताया कि ऐसे आवेदक जिन्होंने पूर्व में प्रवेश वर्ष 2022 में एमबीबीएस या बीडीएस में ऑनलाइन आवेदन किया है, उन्हें दोबारा ऑनलाईन आवेदन शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन आवेदन 4 नवम्बर को शाम 5 बजे से प्रारम्भ कर दिये गए हैं। 9 नवम्बर को दोपहर 3 बजे तक आवेदन लिये जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को केवल एक बार रिसेट एप्लीकेशन करने की सुविधा उपलब्ध होगी। अभ्यर्थियों द्वारा रिसेट एप्लीकेशन का चयन करने पर पुराना ऑनलाइन एप्लीकेशन फार्म कैंसल हो जाएगा और आवेदक नया ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। रिसेट एप्लीकेशन शुल्क एक हज़ार रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा।
प्रवेश प्रक्रिया हेतु नियम छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा फिजियोथैरेपी स्नातक प्रवेश नियम 2018 का अवलोकन किया जा सकता है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, काउंसलिंग, आवंटन इत्यादि से संबंधित जानकारी के लिए वेबसाइट www.cgdme.co.in का नियमित अवलोकन करें। निजी फिजियोथेरेपी महाविद्यालय में आबंटन संचालक चिकित्सा शिक्षा द्वारा गठित समिति द्वारा किया जाएगा। किसी व्यक्ति, संस्था के धोखे में न फंसने की अपील की गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
