द सीजी न्यूज
राजनांदगांव / दुर्ग संभाग के संभागायुक्त महादेव कावरे द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार दुर्ग संभाग के अन्तर्गत पद्म सम्मान प्राप्तकर्ताओं को नवम्बर माह की सम्मान राशि भुगतान की स्वीकृति दी गई। राज्य शासन द्वारा प्रतिमाह प्रतिमाह पद्म सम्मान प्राप्तकर्ताओं को सम्मान राशि प्रदाय की जाती है। दुर्ग संभाग के अन्तर्गत पद्श्री फूलबासन बाई राजनांदगांव, डॉ. पुखराज बाफना राजनांदगांव, शमशाद बेगम बालोद, डॉ. सुरेन्द्र दुबे, तीजनबाई, जॉन मार्टिन नेलसन, सबा अंजुम, राधेश्याम बारले को माह नवम्बर 2022 की पद्मश्री सम्मान राशि भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal