Breaking News

कल राजेंद्र पार्क चौक से शुरू होगा जीई रोड का डामरीकरण : विधायक वोरा के निर्देश पर तेजी से किया जा रहा पैचवर्क

द सीजी न्यूज

विधायक अरुण वोरा कल 12 नवंबर को दुर्ग शहर के व्यस्ततम जीई रोड के डामरीकरण की शुरूआत करेंगे। राजेंद्र पार्क चौक पर सुबह 9.30 बजे पीडब्लूडी अधिकारियों की उपस्थिति में वोरा डामरीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे। इससे पहले वोरा के सख्त निर्देश और चेतावनी के बाद पीडब्लूडी अफसरों ने मिनीमाता चौक के आसपास डामरीकरण कार्य शुरू करने से पहले पैचवर्क किया था। अब शहर के भीतर राजेंद्र पार्क चौक से पटेल चौक तक पूर्ण रूप से  डामरीकरण का कार्य किया जाएगा।

वोरा ने बताया का 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन का कार्य हो रहा है। अगले तीन माह में नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक डामरीकरण का कार्य पूरा करने सख्त निर्देश दिये गए हैं। इस कार्य में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वोरा ने कहा कि सौंदर्यीकरण के सभी पेंडिंग कार्यों को भी शीघ्र पूरा कराया जाएगा।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!