द सीजी न्यूज
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा भारत जोड़ो यात्रा 14 नवंबर से प्रारंभ होगी। सोमवार को सुबह 9 बजे भारत माता चौक सिकोला भाठा से यात्रा शुरू होगी। इस यात्रा में छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमेन विधायक अरुण वोरा, दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल, छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, नगर निगम के सभापति राजेश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी गणमान्य नागरिकों और कांग्रेसजनों, पार्षद व पूर्व पार्षदगण से अधिक से अधिक संख्या में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
