द सीजी न्यूज
दुर्ग/ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या. दुर्ग के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने अब तक हुई धान खरीदी की समीक्षा की। साथ ही गोधन न्याय योजना की भी समीक्षा की। इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ संचालक रविप्रकाश ताम्रकार उपस्थित थे। राजेंद्र दोपहर 3 बजे नवागढ़ के सेवा सहकारी समिति मर्या. बदनारा और सेवा सहकारी समिति मर्या. कुॅवरा समिति में सम्मान समारोह में शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए राजेंद्र साहू ने शासन की महत्त्वाकांक्षी राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के संबंध में जानकारी दी। योजना में आ रही किसी भी समस्या का त्वरित निदान करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप निरंतर विभिन्न योजनाओं द्वारा कृषकों का सम्मान किया जा रहा है। कृषकों को धान खरीदी में सुविधा देने के लिए नई समितियों का गठन किया गया।
राजेंद्र ने कहा कि प्रदेश सरकार के टोकन तुहर द्वार के माध्यम से किसान अब घर बैठे टोकन कटा रहे है। कार्यक्रम में प्रतीक स्वरूप समिति के आश्रित प्रत्येक गांव के किसानों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक व संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे, जनपद अध्यक्ष अंजली मारकण्डे, उपाध्यक्ष रितेश शर्मा, समितियों के अध्यक्ष जनप्रतिनिधि व बैंक के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे। बेमेतरा में भारत माता चौक के उद्घाटन समारोह में विधायक आशीष छाबड़ा ने राजेंद्र साहू का सम्मान किया। बेमेतरा प्रवास के दौरान बैंक के नोडल कार्यालय का निरीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों समेत डा. प्रवीण वर्मा सदस्य लोक सेवा आयोग और अन्य अधिकारी- कर्मचारीगण उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

