Breaking News

छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी ओम माथुर 21 को रायपुर आएंगे : चुनावी वर्ष के दौरान संगठन को सशक्त बनाने तय की जाएगी रणनीति

द सीजी न्यूज

भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पूर्व राज्यसभा सदस्य ओम माथुर 21 नवंबर से चार दिवसीय प्रवास पर रायपुर आ रहे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे 21 नवंबर को दोपहर 1 .40 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर आएंगे। यहां भाजपा के प्रादेशिक नेता उनका स्वागत करेंगे। छत्तीसगढ़ के प्रदेश भाजपा प्रभारी बनाए जाने के बाद ओम माथुर का यह पहला दौरा है। माना जा रहा है कि ओम माथुर की मौजूदगी में एक साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के संबंध में व्यापक मंत्रणा की जाएगी। चुनावी वर्ष के दौरान विपक्ष के रूप में भाजपा की रणनीति भी तय की जाएगी।

22 नवंबर को सुबह 10.30 बजे से रात 8 बजे तक भाजपा कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सहप्रभारी, जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की अलग अलग बैठक लेंगे। इसी दिन वे सांसद विधायकों से भी मुलाकात करेंगे। 23 नवंबर को ओम माथुर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच दो महत्वपूर्ण बैठकें लेंगे।

पहली बैठक सभी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की होगी। दूसरी बैठक में सभी प्रकोष्ठों के संयोजक और सहसंयोजकों के साथ बैठक होगी। 24 नवंबर को ओम माथुर भाजपा नेताओं से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे एक निजी वैवाहिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान मैराथन बैठकों में भाजपा नेता आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा के बाद रणनीति बनाएंगे।

 

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!