Breaking News

भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी थिंक प्रतियोगिता : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के दो छात्र सेमीफाइनल में

द सीजी न्यूज

भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी थिंक प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के दो छात्रों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इन दोनों छात्रों की टीम को देश के शीर्ष 16 टीमों के रूप में चुना गया है।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल

प्रतियोगिता में देश भर के 7500 स्कूलों ने भाग लिया था। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल पंप हाऊस कोरबा के दो छात्र खुशी चौहान और आदित्य साहू ने दो एलीमिनेशन राउंड और क्वार्टर फाइनल राउंड में अविश्वसनीय प्रदर्शन किया। खुशी चौहान कक्षा 12 वीं में जीव विज्ञान और आदित्य साहू कक्षा-11 वीं में गणित विषय के छात्र हैं। इनका चयन कारवार में 23 नवंबर को विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर निर्धारित सेमीफाइनल के लिए शीर्ष 16 टीमों में हुआ है।
यह आयोजन छात्रों के जीवन में सबसे यादगार और अनूठी घटनाओं में से एक होगा। इन विद्यार्थियों को नौसेना के जीवन के तरीकों का अनुभव करने और नौसेना नेतृत्व के साथ बातचीत करने का अनूठा अवसर भी मिलेगा। भारतीय नौसेना एक गाइड शिक्षक के साथ-साथ दोनों छात्रों के लिए यात्रा, आवास और बोर्डिंग का खर्च उठाएगी।

दोनों विद्यार्थी 20 नवंबर को रायपुर से फ्लाईट से गोवा जाएंगे। सेमीफाइनल और फाइनल राउंड के लिए गोवा से आईएनएस विक्रमादित्य एयरक्राफ्ट के कैरियर पर यात्रा आयोजित की जाएगी। दोनों विद्यार्थी कन्नूर एयरपोर्ट से 27 नवंबर को रायपुर के लिए रवाना होंगे। उनकी सफलता के पीछे शिक्षिका जूही कुरैशी और दीप्ति पाण्डेय का महत्वपूर्ण योगदान है।
कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने दोनों छात्रों की सफलता पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि शासन की प्राथमिकता के अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों का चयन होना गौरव की बात है। चयनित दोनों विद्यार्थियों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उन्होंने पहले से ही तैयारी की थी। प्रतियोगिता के पहले तीन चरण में आनलॉइन परीक्षा ली गई, जिसमें 10 मिनट में 30 सवालों के जवाब दिए।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!